vks jharkhand aaj tak news in
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी कि एसएससी ने अभ्यर्थियों के चयन के बाद रिक्त पदों की संख्या कम करने के लिए एक नई व्यवस्था का प्रस्ताव दिया है जिसमें स्थिर और अस्थिर विकल्प रहेगा. स्थिर विकल्प का अर्थ है कि अभ्यर्थी ने पहले दौर में अस्थाई रूप से आवंटित पद को अंतिम रूप से स्वीकार कर लिया है और अपग्रेडेशन के लिए आगे कोई विचार नहीं किया जाएगा और स्थिर विकल्प का अर्थ है कि अभ्यर्थी उच्च वरियता वाले पद का विचार करने को इच्छुक है. लेकिन रिक्ति उपलब्ध हो. इसे एक स्लाइडिंग व्यवस्था मानी जाएगी. प्रथम चरण में अस्थाई आवंटन की पुष्टि के लिए स्टूडेंट्स को एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालय जाना होगा और आधार कार्ड प्रमाणीकरण के माध्यम से पहचान सत्यापन पूरा करना होगा .बाद में अभ्यर्थी को स्थिर और अस्थिर का विकल्प चुनना होगा. आयोग ने कहा है कि हर साल बड़ी संख्या में पद रिक्त रह जाता है क्योंकि अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होते.यह चयन के बाद संबंधित विभाग में शामिल नहीं होते .इन चुनौतियों से निपटने और योग्य व्यक्तियों के लिए घोषित व्यक्ति को सर्वोत्तम रूप से भर जाना सुरक्षित करने के उद्देश्य से ssc ने सफल स्टूडेंट्स को पद और विभाग के आवंटन के लिए ही इस स्लाइडिंग को शुरू किया है.