vks jharkhand aaj tak news
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही नई कैलेंडर जारी करेगी क्योंकि पुरानी कैलेंडर के रूप सारी परीक्षा नहीं हो पाई है. इसके पहले जेएसएससी की ओर से यह बताया गया कि हाईकोर्ट ने जिस प्रकार से उन्हें आदेश दिया है, उसके आलोक में भी रिजल्ट निकल रहे हैं इधर दूसरी और बताते चलें की बहुत सारे स्टूडेंट जेएसएससी कार्यालय में जो मिलने गए हैं तो उन्हें बाहर में ही यह कहा गया कि आप लोग कोर्ट के माध्यम से ही अपनी शिकायत दर्ज कराएं. स्टूडेंट इस से लेकर नाखुश दिखे और उन्होंने चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि पहले जेएसएससी के कर्मचारी अच्छा से बात करते थे लेकिन जैसे ही Jssc-cgl में जेएसएससी को जीत मिल जाने के बाद उनके बाहर स्तर पर जो गेट के पास बैठे हुए कर्मचारी होते हैं या गार्ड होते हैं उनकी बातचीत में अब वह नम्रता नजर नहीं आता है.