झारखंड में मेडिकल एमबीबीएस की 1500 से अधिक सीट

Share The News

Vks jharkhand aaj tak news

झारखंड में चार नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे .जिसमें 350 सीट की बढ़ोतरी होगी. यह मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर खोली जाएगी. यह कॉलेज खूंटी जामताड़ा धनबाद और गिरिडीह में खोले जाएंगे. इसके लिए खूंटी में 50 और धनबाद जामताड़ा एवं गिरिडीह में एमबीबीएस की 100-100 सीट होगी ,यानी की कुल मिलाकर 350 नई सीट झारखंड के मेडिकल कोटे में जुड़ जाएंगे .अभी वर्तमान में झारखंड में 9 मेडिकल कॉलेज है. जिसमें कुल मिलाकर 1155 एमबीबीएस की सीट है. जिसमें रांची में रिम्स में 180 ,AIMS देवघर में 125 ,धनबाद के एसएनएमएमसीएच में 100, जमशेदपुर के एमजीएम में 150, दुमका के फूलोंजानो मेडिकल कॉलेज में 100, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में 100 जो हजारीबाग में है. पलामू के मेदनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 100 जो पलामू में है. Gadhwa के लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 100 और जमशेदपुर के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में 200 सीट है. स्वास्थ्य विभाग ने यह बताया है कि यह योजना भारत सरकार के आर्थिक कार्य विभाग की गैप फंडिंग अप योजना के तहत है .इसमें भारत सरकार 40% पूंजीगत खर्च और 25% संचालन खर्च की सहायता करती है जबकि राज्य सरकार 25 से 40% तक पूंजीगत खर्च एवं 15 से 25% तक संचालन खर्चे में सहायता करेगी.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *