रांची, झारखंड — झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) द्वारा प्रकाशित अंतिम परिणाम-सूची में Palak Jha ने Rank-51 प्राप्त किया है। उन्होंने Jharkhand Administrative Service (JAS) सेवा के लिए चयन सुनिश्चित कर लिया है।इस प्रतियोगी परीक्षा में कुल 342 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिसमें प्रशासनिक सेवाओं की उच्च भूमिका शामिल है।Palak Jha के इस प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार और समाज में गर्व की लहर पैदा की है, बल्कि उन सभी छात्रों को प्रेरणा दी है जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनकी मेहनत, समर्पण, और लगन ने यह सिद्ध कर दिया कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य-केन्द्रित तैयारी से बड़े मुकाम हासिल किया जा सकता है।