2025 की प्रतिष्ठित JPSC परीक्षा में जनक राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल झारखंड रैंक-32 हासिल की है। उनकी यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।जनक राज की मेहनत, अनुशासन और निरंतर लगन ने यह साबित किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।
जनक राज का कहना है कि “सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास ही कुंजी है। असफलताओं से घबराकर रुकना नहीं चाहिए, बल्कि हर ठोकर को सीख बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।”
उनकी यह उपलब्धि उन सभी छात्रों को प्रेरित करती है जो आने वाले वर्षों में JPSC/UPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।