Vks jharkhand aaj tak news
विजया गार्डन लेडीज मस्ती ग्रुप ने सावन मिलन समारोह का आयोजन किया था। समारोह के लिए लेडीज थीम के तौर पर हरी साड़ी तय किया गया था। सभी महिलाएँ सोलह श्रृंगार करके आई थीं।इस समारोह में 8-10 तरह के खेल और रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया था। इन खेलों में म्यूजिकल ग्लास, बम ब्लास्ट गेम, क्विज राउंड और मिस कॉल गेम जैसे कई और मनोरंजक खेल शामिल थे।इस कार्यक्रम का आयोजन रिंकू राय, मीना सिंह, मंजू आनंद और ममता धार ने मिलकर किया था। यह प्रोग्राम साईं रीजेंसी, साकची, आम बागान में आयोजित हुआ था, जिसमें दूर-दूर से लोगों ने हिस्सा लिया।