Vks jharkhand aaj tak news in
काशीडीह की खुशी को मिला 13वां रैंक :
जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में काशीडीह की खुशी पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13वां रैंक हासिल किया है
अपनी सफलता पर खुशी ने कहा कि अनुशासन आत्म नियंत्रण और निरंतर अभ्यास ही किसी भी परीक्षा की सफलता की कुंजी है
उन्होंने अन्य अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वह अपने सिलेबस को भलीभांति समझे और फिर उनकी गहराई से अध्ययन करें तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
टेल्को की अंकिता को मिला 30वां रैंक:
झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टेल्को की अंकिता को 30 वां रैंक हासिल हुआ है
इन्होंने पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है
अंकिता ने बताया कि सिलेबस पर फोकस करना जरूरी है और ऑप्शनल पेपर का सही चुनाव करना पड़ता है इसके लिए उन्होंने खोरठा का चुनाव किया था
उन्होंने अन्य अभ्यर्थियों को बताया की सिलेबस देखकर अपनी भाषा में नोट्स तैयार करें और उसका रिवीजन करें।
कदमा की माम्मी को मिला 102वां रैंक:
कदमा की माम्मी ने पहले ही प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 102वां रैंक हासिल किया है
मम्मी ने बताया कि उन्होंने प्री में झारखंड पर फोकस किया, मेंस की डिटेल में तैयारी की, सिलेबस के टॉपिक के मुताबिक अपना नोट्स बनाएं और उसका मल्टीप्ल रिवीजन किया
मेडिकल छोड़ सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए कुंदन कुमार सिंह:
बहरागोड़ा प्रखंड के राजल बांध गांव निवासी कुंदन कुमार सिंह को झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 108वां रैंक हासिल हुआ है
इन्होंने मेडिकल क्षेत्र छोड़ सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया और इन्हें डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल हुआ है।
मनोहरपुर के कमलेश को मिला 130वां रैंक:
झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मनोहरपुर के कमलेश ने 130वां रैंक हासिल किया है
उन्होंने अपने सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हुए कहा कि उन्होंने करीबन 8 घंटे सेल्फ स्टडी की थी।
डुमरिया के रामजीत को मिला 216वां रैंक:
डुमरिया प्रखंड के पलाश बनी गांव निवासी रामजीत हेंब्रम ने झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में 216वां रैंक हासिल किया है
रामजीत वर्तमान में भी झारखंड गृह मंत्रालय में कार्यरत है और इन्होंने बताया कि अपने लक्ष्य निर्धारित कर लगन और एकाग्रता से मेहनत करना जरूरी है।
कदमा के नीरज को मिली जेपीएससी में सफलता:
कदमा निवासी नीरज को 270वां रैंक के साथ सफलता मिली है उन्होंने बताया की तैयारी के लिए कंसिस्टेंसी जरूरी है गोल के प्रति ईमानदार रहने से सफलता जरूर मिलती है।
संदीप को दूसरे प्रयास में मिली सफलता:
सरायकेला खरसावां जिला के कुचाई के मरंगहातू गांव निवासी संदीप को जेपीएससी परीक्षा में 308वां रैंक हासिल हुआ है
संदीप एक छोटे से गांव के साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने अन्य अभ्यर्थियों के लिए कहा है कि अपने लक्ष्य के लिए समर्पित होकर तैयारी करने से अवश्य सफलता प्राप्त होगी।
नीमडीह के संजय सिंह सरदार को मिला 320वां रैंक:
जेपीएससी परीक्षा में सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के संजय सिंह सरदार को 320वां रैंक मिला है इन्होंने यह सफलता रेलवे की नौकरी के साथ हासिल की है
उन्होंने अन्य अभ्यर्थियों के लिए बताया कि एक अच्छी रणनीति के साथ सिलेबस पर फोकस करके तैयारी करने से अवश्य सफलता मिलेगी।
Chandil की nisha गोप 186th rank, gamharia के संजय सोरेन और kadma के अनूप उपाध्याय 38th rank भी हुए सफल