Vks jharkhand aaj tak
जेपीएससी मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मामला में फिर से एक नई याचिका दायर. जेपीएससी मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नियम के मुताबिक हुआ है या नहीं हुआ है .इसे लेकर फिर से एक हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है .नई याचिका विकास चंद्र की ओर से किया गया है. जिसमें जेपीएससी के नियमावली के विरुद्ध उत्तर पुस्तिका की जांच कराई गई है. यह बताया गया है उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन का नियम यह है कि कम से कम 10 वर्ष का शिक्षक अनुभव रखने वाले शिक्षक ही उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कर सकते हैं लेकिन जेपीएससी ने घंटी आधारित एवं संविदा पर नियुक्त शिक्षक से मूल्यांकन कराया है जो जेपीएससी द्वारा निर्धारित नियम तथा विज्ञापन का उल्लंघन है इसलिए इस मामले में जांच करनी चाहिए. जैसा की जानकारी मिली है कि पहले भी राज्य के राज्यपाल ने इसमें जांच रिपोर्ट देने को कहा है .वही कार्मिक विभाग ने भी इस पर जांच करने के लिए 11 बिंदु भेजें .कुछ दिन पहले ही कई विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत कार्मिक विभाग और राज्य के राज्यपाल रमेश कुमार जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी किया था