होली मिलन समारोह हर्ष- उल्लास से हुआ संपन्न

Share The News

Nitusingh jharkhand aajtak in

जमशेदपुर के विभिन्न कॉलोनी में एवं अलग-अलग बस्ती में होली मिलन समारोह शुरू हो चुका है .होली पर्व के उपरांत अलग-अलग कॉलोनी में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता है .जमशेदपुर baridih स्थित विजया गार्डन में भी होली मिलन समारोह बीते रविवार को आयोजित किया गया. इसमें केंद्रीय पूजा कमेटी के लोगों ने ट्रायंगुलर पार्क में इसका आयोजन किया .होली मिलन समारोह में लगभग 1500 लोगों ने भाग लिया. इस संबंध में कमेटी के मुकेश कुमार ,सुब्रत सरकार ,राजेश सिंह ,परशुराम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष विजया गार्डन परिवार की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता है. जिसमें विजया गार्डन में अन्य दूसरे कमेटी के पदाधिकारी को भी बुलाया जाता है .कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से कौशल कुमार सिंह अजय सिंह, रैना जी ,नित्यानंद मंडल ,विनय सिंह ,मनोज कुमार ,पीके बस्तिया, प्रोफेसर आरपी सिंह, रवि कुमार ,प्रसाद जी ,लाल बाबू, नीरज कुमार ,दत्ता बाबू ,माधव सरकार. विवेक कुमार मौजूद रहे.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *