झारखंड को अपराध मुक्त किया जाएगा ,और भी कई बड़े अपराध की श्रेणी के लोग पुलिस के टारगेट पर

Share The News

Rajan jharkhand aajtak in

झारखंड पुलिस के द्वारा कुख्यात अपराधी अमन साहू उर्फ़ अमन साहू का एनकाउंटर किए जाने के बाद और भी कई लोगों को निशाने पर रखा गया है. झारखंड पुलिस अब झारखंड को अपराध मुक्त और भय मुक्त शासन व्यवस्था देने वाली है.झारखंड पुलिस यह चाहती है कि जो लोग जेल से अपना गैंग चला रहे हैं या कारोबारी को धमका कर पैसे की उगाही कर रहे हैं, उनको गिरफ्तार कर लिया जाए और जल्दी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.फिलहाल पुलिस को अमन श्रीवास्तव और विकास तिवारी गिरोह के बारे में जानकारी मिली है .पुलिस अब यह तैयारी करने में जुटी है कि किसी प्रकार से अंजाम तक पहुंचाया जाए .इसी क्रम में जमशेदपुर के अपराधी अखिलेश सिंह विकास दुबे समेत कई लोग भी शामिल है जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है .पुलिस फिलहाल एक लिस्ट बनाए हैं जिसमें 7 से 8 लोगों का नाम है. जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.अमन साहू के परिजन शव को लेने इंकार कर दिया. उनके पिताजी निरंजन साहू ने कहा है कि वह पलामू जाकर लाश नहीं लेंगे. पुलिस ने जिस तरह उनके बेटे को मारा है.इस तरह उनका शव को पुलिस को लाकर पहुंचना चाहिए. अमन साहू की लाश पलामू मेडिकल कॉलेज में है और एक मेडिकल बोर्ड की टीम उसके शव का पोस्टमार्टम कर रही है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *