Nitusingh jharkhand aajtak in
विश्व के अधिकांश देशों ने स्कूल में स्मार्टफोन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है .रिपोर्ट में पाया गया कि एक बार ध्यान भटक जाने के बाद छात्रों को पढ़ाई पर फिर से ध्यान केंद्रित करने में 20 मिनट का समय लगता है और समय बर्बाद होता रहता है .इसके अनुसार बेल्जियम स्पेन ब्रिटेन के स्कूल से स्मार्टफोन हटाने से पढ़ाई के नतीजे में सुधार हुआ और छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन अच्छा हो गया है. चीन में मां-बाप से लिखित में एक आवेदन लिया जा रहा है कि क्या उनके बच्चों के लिए स्मार्टफोन जरूरी है? चीन में प्रबंध कड़ा बनाया गया है वहीं अमेरिका के 50 राज्य में से 20 राज्य में स्मार्टफोन पर बैन लगाया गया है. कैलिफोर्निया में फोन मुक्त स्कूल अधिनियम लागू किया गया है. फ्लोरिडा में k12 कक्षाओं में फोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. फ्रांस के मिडिल स्कूल में डिजिटल ब्रेक का सुझाव दिया गया है .ऑस्ट्रेलिया में स्कूल में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध किया गया है. स्पेन में भी कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है.