Nitusingh jharkhand aajtak in
दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आधुनिक कार्यालय केशव कुंज लगभग 150 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है. राष्ट्रीय सेवक संघ की स्थापना 1925 में हुई थी. लगभग 75000 स्वयंसेवक में इसके निर्माण में सहयोग राशि दिया है. यह लगभग 3.75 हेक्टेयर में बना हुआ है और इसमें 13 मंजिल है. 300 से अधिक कमरे हैं और कई कार्यालय हैं. आधुनिक तकनीक और भारतीय कला को मिलाकर केशव कुंज बिल्डिंग को बनाया गया है. इसे बनने में 8 साल लगे हैं .इसमें अलग-अलग तीन टावर है जिसका नाम साधना प्रेरणा और अर्चना है. इसमें जो ऑडिटोरियम है उसका नाम अशोक सिंघल के नाम से रखा गया है. इसके निर्माण में गुजरात राजस्थानी कला के साथ अन्य कला को भी मिश्रित किया गया है. जो भी कार्यकर्त रहना चाहते हैं उनका रहने का इंतजाम भी किया जाता है और इसके लिए लाइब्रेरी भी बनाई गई है .इसमें सोलर पावर पॉइंट से बिजली सप्लाई किया जाएगा यहां पर विश्वास केंद्र बनाया गया है और सीवेज ट्रीटमेंट की भी सुविधा है. 19 फरवरी को शिवाजी जयंती पर इसका उद्घाटन किया जाएगा. इसके लाइब्रेरी में हिंदुत्व के अलावा बुद्धिस्ट जैनिज्म इस्लाम सहित सभी धर्म की 8000 से अधिक पुस्तक को रखा गया है. यह कार्यालय वर्ष 1962 से कार्य कर रहा है इसका पुनर्निर्माण कल 2016 में शुरू हुआ था.