Vaishali jharkhand aajtak in
बसंत पंचमी कब 2 या 3 फरवरी जाने?
बसंत पंचमी का त्योहार मां सरस्वती को समर्पित होता है मां सरस्वती विद्या की देवी होती है यह पर्व हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन हम मां सरस्वती का विधि विधान से पूजन करते हैं। इस साल बसंत पंचमी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है इस साल पंचमी तिथि 2 फरवरी को सुबह 9:14 से शुरू होकर 3 फरवरी को सुबह 6:52 तक रहेगी इसलिए उदय तिथि के अनुसार इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 3 फरवरी शनिवार को मनाई जाएगी बता दे की बसंत पंचमी को कुंभ मेले में स्नान का महत्वपूर्ण दिवस है जिसे बसंत पंचमी शाही स्नान के नाम से जाना जाता है इस साल बसंत शाही स्नान 3 फरवरी शनिवार को होगा क्योंकि इस दिन पंचमी तिथि है इस दिन पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 7:09 पर शुरू हो रहा है और दोपहर 12:35 पर समाप्त हो जाएगा।