गीता कोड़ा मधुकोड़ा की पत्नी है जो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री है . वह सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहती हैं. गीता कोड़ा झारखंड में दो बार विधायक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी है . उन्होंने वियांका मिशन विश्वविद्यालय से स्नातक बीएसडब्ल्यू और स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई की है . वह दक्षिण पूर्व रेलवे की मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की सदस्य और झारखंड सरकार में जनजातीय परामर्शदात्री समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं.