Nitusingh abtaknews.live
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक चिट्ठी जारी करके कहां है कि 21 अगस्त को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में वर्गीकरण पर भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय एससी एवं एसटी वर्ग के उत्थान एवं मजबूती के मार्ग में एक problem है. जिसके कारण झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बंद का समर्थन करता है. सामाजिक संगठन द्वारा इसके विरोध में 21 अगस्त 2024 को सुबह 6:00 से रात के 8:00 बजे तक संपूर्ण भारत बंद का निर्णय लिया गया है. नेतृत्व द्वारा भारत बंद कार्यक्रम को सक्रिय समर्थन देने का भी निर्णय लिया गया है. झामुमो ने कहा है कार्यालय आदेश विनोद कुमार पांडे महासचिव केंद्रीय समिति केंद्रीय कार्यालय रांची से जारी किया गया है .इसलिए इसमें यह निर्देश दिया गया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी कमेटी मेंबर , अधिकारी और सदस्य जिला अध्यक्ष जिला सचिव एवं जिला संशोधन 21 अगस्त 2024 को भारत बंद में शामिल होंगे. विनय आईएएस अकादमी ने अपने सभी क्लासेस को स्थगित करने का फैसला किया है. अकादमी के सरोज कुमार ने बताया कि इससे स्टूडेंट को काफी दिक्कत होगी इसके आलोक में यह निर्णय लिया गया है.