राज्य में टीजीटी के नागरिक शास्त्र व इतिहास का रिजल्ट जारी ना होने के कारण अभ्यर्थी जेएसएससी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं बता दें कि छात्र संघ के नेता द्वारा जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया गया परंतु अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने अनशन तोड़ दिया है पर धरना पर बैठे रहेंगे .

जबतक उनकी मेघा सूची जारी नहीं की जाती। उन्होंने रिजल्ट जारी करने के लिए मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि 11 जिलों में मेघा सूची प्रकाशित ना होने की मांग को लेकर सभी अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं.