Nitusingh abtaknews.live
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी ने आज फिर से एक नया कैलेंडर जारी कर दिया .इसके मुताबिक पुरानी कैलेंडर के अनुसार होने वाली सभी परीक्षा का डेट आगे बढ़ाया गया है .सबसे ज्यादा इंतजार स्टूडेंट को जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का था जिसमें आयोग के मुताबिक के परीक्षा सितंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी .वहीं दूसरी ओर झारखंड एक्साइज पुलिस एवं सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में ही संभावित है, इसके अलावा लेडिस सुपरवाइजर परीक्षा, विशिष्ट धारी परीक्षा, सहायक के साथ परीक्षा का भी संभावित तिथि निकल गया है . छात्र छात्राओं से बातचीत करने पर पता चला कि ऐसा कैलेंडर कई बार आ चुका है इसलिए अब स्टूडेंट इस पर कोई विश्वास नहीं कर रहे हैं लेकिन आयोग के कई कर्मचारियों ने बताया कि सभी परीक्षा टाइम से हो रही है. खास करके कंप्यूटर आधारित जो परीक्षा है वह टाइम से हो रही है.