इस बार राज्य में फरवरी का महीना खत्म भी नहीं हुआ है और गर्मी की आहट दिख रही है ।बता दें कि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 20 फरवरी के बाद झारखंड के कुछ इलाकों में व बिहार में बारिश की संभावना जताई गई है परंतु 10 फरवरी के बाद से अब तक तापमान में बाकी सालों की तुलना में 10 से 15% तक की वृद्धि हुई है।

इस साल अप्रैल में तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री तक बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में अभी से ही पारा चढ़ने लगा है।