सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बताया की देश की भविष्य को ध्यान में रखते हुए 2023 तक 10वी एवं 12वी प्रश्न पत्रो के स्वरुप में बदलाव किया जायेगा।एसोचैम द्वारा आयोजित शिखर सम्मलेन में त्रिपाठी ने बताया की 10वी कक्षा के विद्यार्थियों को 20 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्नो को हल करना होगा और 10 प्रतिशत रचनात्मक विचार पर आधारित प्रश्नो को हल करना होगा।