झारखंड आशु लिपिक परीक्षा का विज्ञापन कब तक आएगा

Share The News

Raj abtaknews.live

झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022 को रद्द कर दिया था .रद्द की गई प्रतियोगिता परीक्षा में से आशुलिपिक परीक्षा को छोड़कर शेष सभी का नया विज्ञापन जारी हो चुका है लेकिन अभी तक लिपिक प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन की जानकारी नहीं है .कुल मिलाकर 452 पदों पर इसके लिए नियुक्ति शुरू की गई थी लेकिन वर्ष 2022 में इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. स्टूडेंट काफी परेशान है और वह चाहते हैं की परीक्षा का विज्ञापन जल्द निकल जाए .कार्मिक सचिव से मिलने के बाद भी स्टूडेंट को यह पता नहीं चल पा रहा है कि यह विज्ञापन कब निकलेगा. गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2022 को परीक्षा केंद्र में जाने के बाद उसी दिन झारखंड हाई कोर्ट ने रमेश हसदा केस में जेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन नियमावली 2021 को रद्द कर दिया था. जिसके बाद 14 मार्च 2023 को नई नियमावली का बजट प्रकाशन हुआ. पूर्व नियमावली के तहत सभी विज्ञापन का परीक्षा कैलेंडर जेएसएससी ने जारी किया. कई नई नियुक्ति का विज्ञापन आया लेकिन झारखंड सचिवालय आशु लिपिक प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन जारी नहीं किया गया. अभ्यर्थियों ने कहा है कि वे लोग कई बार मंत्री महोदय से मिल चुके हैं लेकिन अभी तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *