11th जेपीएससी में इतने पदों पर होगी बहाली

Share The News

Poonam abtaknews.live

11वीं सिविल सेवा परीक्षा के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वह 349 पदों पर बहाली करेगी. यह रिक्ति वर्ष 2021 और 2022 को जोड़कर तैयार किया गया है. इससे पहले 2020 तक की रिक्ति के लिए जेपीएससी द्वारा 10वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन हो चुका है .इस समय 349 पद पर भर्ती के लिए जेपीएससी को भेजी गई आधीयात में सबसे अधिक पद झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए 207 है इसके बाद वित्त सेवा के लिए 63 पद है और राज्य पुलिस सेवा के लिए 35 पद है .इसके अलावा सहकारिता सेवा सूचना सेवा और सेवा के लिए 44 पद बताए गए हैं .गौरतलब है की परीक्षा संचालन नियमावली में संशोधन को लेकर जेपीएससी की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा लंबित थी कैबिनेट ने हाल में ही संशोधन पर अपनी स्वीकृति दे दी थी जेपीएससी जल्द ही विज्ञापन निकालकर वैकेंसी पूरा करेगी.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *