झारखंड के थाने में टोना टोटका ही चल रहा है

Share The News

Ramesh abtaknews.live

झारखंड में इन दोनों अधिकांश थाने में टोना टोटका ही चल रहा है .जिसके कारण लोगों को लग रहा है कि वैज्ञानिक युग में भी इतना टोना टोटका का क्या महत्व है? जैसे की स्टेशन डायरी और फिर कॉपी को आपस में नहीं सतने देते हैं पुलिसकर्मी, क्योंकि उन्हें लगता है कि बेवजह थाना प्रभारी की परेशानी बढ़ जाती है और इलाके में अपराध का ग्राफ भी अचानक बढ़ जाता है. इसी प्रकार से थानेदार की कुर्सी हिलने की सख्त मनाही है ,ऐसा होने पर नाराज हो जाते हैं थाना प्रभारी. मानते हैं कि अगर उनकी कुर्सी हिलना लगती है तो उनकी नौकरी भी जा सकती है .इसी प्रकार से थाना परिसर में हाथ se कलम या डंडा गिरने पर पुलिसकर्मी को फटकार लगाया जाता है. क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ऐसा होने से कोई बड़ी घटना या दुर्घटना हो जाती है. इसी प्रकार से हाजत को शुभ मानकर स्वच्छ रखा जाता है ऐसा माना जाता है की हालत में अगर किसी कैदी के साथ कुछ भी अशुभ हुआ तो थानेदार अथवा पुलिस कर्मी को कुर्सी बचाना की दिक्कत हो जाती है इसलिए गिरफ्तार आरोपी को भी हाजत में जाने से पहले चप्पल खुलवाकर भेजा जाता है .अगर साल के पहले दिन विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिक की दर्ज किया जाता है इसे थानेदार खुद के लिए अशुभ मानते हैं और उन्हें लगता है कि पूरा साल भर इसी प्रकार की दिक्कत होगी


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *