छठी जेपीएससी मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है इसमें 992 लोग सफल हुए हैं। बता दें कि पीटी का रिजल्ट तीन बार संशोधित कर जारी किया गया था। जिसके बाद हाई कोर्ट के आदेश अनुसार मेंस में 6103 विद्यार्थी का परिणाम जारी किया गया है गौरतलब है कि पीटी का रिजल्ट 3 बार जारी किया गया जिस कारण छठी जेपीएससी विवादों में रहा ।

पीटी का पहला परिणाम 30 फरवरी 2017 को जारी किया गया, इसके बाद दोबारा रिजल्ट 11 अगस्त 2017 को जारी किया गया और इसका तीसरा रिजल्ट 2018 में जारी किया गया जिसके बाद 2019 में मेंस की परीक्षा आयोजित की गई।