रेलवे बोर्ड मार्च के दूसरे सप्ताह में रामायण एक्सप्रेस ट्रेन चलाने वाली है जिसमें कोच के बाहर रामायण से जुड़े तमाम चित्र बने होंगे इस कोच में सफर के दौरान भजन कीर्तन के साथ हनुमान चालीसा भी गुजेंगी।

इस में सफर कर रहे तीर्थयात्रियों को ट्रेन में मंदिर में मौजूदगी का एहसास होगा। बता दें कि रामायण एक्सप्रेस ट्रेन की रूट एवं किराए की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।