राज्य गठन के 19 साल बाद भी कृषि विश्वविद्यालय में अब तक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति नहीं की जा सकी है जिस कारण से विश्वविद्यालय में पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थी अन्य राज्यों में नौकरी की तलाश में पलायन कर रहे हैं।

बता दे कि हर वर्ष 150 विद्यार्थी स्नातक तक की डिग्री लेकर इस कॉलेज से निकल रहे हैं। बावजूद इसके इस में असिस्टेंट प्रोफेसर के 232 पद रिक्त हैं। विश्वविद्यालय में केवल 31 नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर ही कार्यरत हैं। जबकि कुल असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए स्वीकृत पद 263 है।