बजट सत्र से पहले पारा शिक्षकों की नियमावली का संशोधित प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बता दे कि झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा यह प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसमें पारा शिक्षकों द्वारा दिए गए सुझाव को भी शामिल किया गया है एवं उसके अनुरूप ही नियमावली में बदलाव किया गया है। बता दे कि पारा शिक्षकों के लिए परीक्षा पास करने के लिए निर्धारित अंकों में कमी की जा सकती है।
राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह ने सभी जिलों में पत्र भेजकर ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर पारा शिक्षकों की लिस्ट को 17 तक अपडेट करने को कहा है। इसके साथ ही रांची के हाई स्कूल में कार्यरत सेवानिवृत्त शिक्षकों की वेतन मान देने को लेकर शिक्षकों का लिस्ट तैयार किया गया है। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा लिस्ट पर 1 सप्ताह के अंदर का आपत्ति दर्ज की जा सकती है जिसके बाद वेतनमान में स्वीकृति दी जाएगी।