मार्च के पहले सप्ताह में 30,000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा गौरतलब है कि राज्य के सरकारी एवं माध्यमिक उच्च विद्यालयों में शिक्षकों के पद पर 11919 जबकि प्लस टू स्कूलों में 18101 पदों को मिलाकर को 30020 पदों पर नियोजन प्रक्रिया 29 जुलाई 2019 को शुरू की गई थी।

जिसमें पहली अधिसूचना 29 जुलाई में जारी की गई थी इसके बाद दो बार संशोधित किया गया जिसमे नियोजन की कार्रवाई 20 फरवरी तक समाप्त होनी तय थी परंतु बिहार बोर्ड के वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के कारण इसे आगे बढ़ा कर मार्च में देने का निर्णय लिया गया है।