दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने 70 सीटों में से 62 सीटों पर शानदार जीत हासिल की एवं बीजेपी को केवल 8 सीट पर ही जीत में सफलता मिली व कांग्रेस अपना खाता भी नही खोल पाई। बता दें कि अरविंद केजरीवाल की साफ-सुथरी छवि एवं इसके साथ ही अन्य सुविधाएं देने के कारण लोगों ने उन्हें पूर्ण बहुमत से दुबारा उनको चुना है गौरतलब है कि केजरीवाल ने इन 5 सालों में दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त बिजली और पानी से मध्यम वर्ग को राहत दी है बता दे कि उन्होंने बिजली पानी को मुक्त करने की घोषणा की इसके बाद उन्होंने 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 400 यूनिट तक 50 फीसदी की छूट दी है।

जिससे दिल्ली में इस योजना से लगभग 32लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिला है। इसके साथ ही उन्होंने बसों में महिलाओं के लिए सफर को मुक्त बनाया जिससे दिल्ली मेट्रो में बसों में महिलाएं मुफ्त में सफर करती हैं। इस सफर का लाभ 30 फ़ीसदी महिलाओं को मिला है बता दे कि यात्रियों की संख्या 40 फ़ीसदी तक पहुंच गई है। जिसमें रोजाना 12 लाख से अधिक महिलाएं डीटीसी और कलेक्टर बसों में योजना का लाभ उठा रहे हैं। एवं उन्होंने निजी स्कूलों की 5 सालों में फीस बढ़ने नहीं दी जबकि आए दिन निजी स्कूलों में मनमानी कर फीस में बढ़ोत्तरी की जाती है।

उन्होंने स्कूलों की इमारत के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया है एवं 12वीं तक की शिक्षा को मुक्त कर दी है। यहां तक कि यहां के सरकारी स्कूलों में बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तरह शिक्षा दी जाती है। वही 12वीं के बाद तक सभी वर्ग के बच्चों का डेढ़ लाख तक कोचिंग का खर्च भी उठाया जाता है।