अगर तेज रफ्तार की गाड़ी है तो हो जाइए सावधान. हाईवे में लग चुका है स्पीड गनर. कई वाहन पर लगा जुर्माना.

Share The News

Shabina abtaknews.live

अब राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य का राजमार्ग पर तेज गाड़ी चलाने वालों के लिए बुरी खबर है क्योंकि पिछले 2 दिनों से अलग-अलग क्षेत्र में स्पीड गनर लगा दिया गया है .बहुत सारे वाहन को इसके बाद नोटिस भेजी गई है और जुर्माना वसूला गया है .छोटे वाहन पर ₹2000 तक और बड़े वाहन पर ₹4000 तक का जुर्माना लगाया गया है. ओवर स्पीड में ले जाए जा रहे वाहन के संचालक पर भी जुर्माना लगाया गया है. जो अत्याधुनिक डिवाइस लगाया गया है उसमें स्पीड समेत वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जांच का समय भी ऑटोमेटिक रिकॉर्ड हो जाता है .इसके बाद जुर्माना का बिल रीजेनरेट होकर संबंधित रजिस्टर्ड वाहन के संचालक के पत्राचार के पते पर भेज दिया जा रहा है और उसके रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर संदेश भी आ रहा है .रांची जमशेदपुर धनबाद बोकारो सहित सभी स्थान के ट्रैफिक पुलिस को स्पीड गन लेजर डिवाइस दे दिया गया है जिसे अलग-अलग इलाके में लगाया गया है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *