₹27500 पीजीटी और ₹26250 प्रतिमा टीजीटी शिक्षकों को मिलेगा मानदेय

Share The News

Shabina abtaknews.live

काफी दिनों के बाद झारखंड में नियुक्ति प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है. राज्य स्तरीय सेवा के लिए जेएसएससी ने कई विभाग से आवेदन मांगा है .पीजीटी शिक्षक के 3120 पद के लिए आवेदन मांगा गया है. यह भर्ती नियमित और बैकलॉग पदों को भरने के लिए है, जिसमें नियमित कुल 2855 और बैकलॉग भर्ती में 265 पद शामिल है. प्रयोगशाला सहायक के 690 पदों के लिए आवेदन मांगा गया है. झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में भौतिक शास्त्र रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान प्रयोगशाला सहायक के वैकेंसी निकाले गए हैं. जेपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के आवेदन मांगा है. मेडिकल कॉलेज के विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर विज्ञापन जारी किया है .बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके के 5 के लिए यूनिवर्सिटी एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन है. वही में भी वैकेंसी निकाला गया है राज्य के कुल 59 राज्य एवं राजकीय बालक और बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में 39 पद पर प्रिंसिपल की नियुक्ति का आवेदन भी निकाला गया है .इसके अलावा नई वैकेंसी आ रही है .झारखंड सरकार की नीति को हाईकोर्ट ने 16 दिसंबर 2022 को निरस्त कर दिया था हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार के निर्देश पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 12 विभाग के लिए निकाले गए नियुक्ति विज्ञापन को वापस ले लिया था. इसके साथ ही राज्य में नियुक्त प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो गई लेकिन एक बार फिर से सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को लेकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराई है .पिछले 2 दिनों में कई वैकेंसी निकाल दी है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *