Shabina abtaknews.live
आज जमशेदपुर में बिष्टुपुर एवं आदित्यपुर में सीबीआई ने बड़े पैमाने पर छापामारी किया, जिसमें वर्ष 2021 में जेईई मेंस परीक्षा में हेराफेरी के मामले में कई लोगों के यहां से कंप्यूटर लैपटॉप और पोस्ट डेटेड चेक बरामद किया .सीबीआई ने यह जानकारी दिया है कि परीक्षा में जमशेदपुर में एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके तीन डायरेक्टर गोविंद वार्ष्णेय बी मणि त्रिपाठी और सिद्धार्थ कृष्णा ने 1200000 और ₹1500000 लेकर परीक्षा में हेरफेर किया था. इनके ऊपर यह भी आरोप है कि परीक्षा के पहले यह स्टूडेंट से पोस्ट डेटेड चेक ले लेते थे और काम होने के बाद पैसा लेते थे. सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है छापामारी दिल्ली और जमशेदपुर दोनों स्थान पर की गई है.