दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की शुरुआत का देश को बेसब्री से इंतजार है. यह भारत की सबसे प्रतीक्षित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है. इसे पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी गति शक्ति परियोजना के तहत तैयार किया जा रहा है. यह एक्सप्रेसवे भारत की राजनीतिक राजधानी को भारत की वित्तीय राजधानी से जोड़ेगा. यह 1,380 किलोमीटर से अधिक की लंबाई के साथ दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा.