राज्य में विभिन्न विश्वविद्यालय के अंतर्गत सरकारी /गैर सरकारी एवं बीएड संस्थानों में सत्र 2020- 21 में नामांकन के लिए होने वाली परीक्षा झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद को दे दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी से 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं बता दें कि इसमें राज्य के विश्वविद्यालय के लिए 85% सीट आरक्षित है जबकि अन्य के लिए 15% रखी गई है बता दें कि इसमें नामांकन के लिए योग्यता ग्रेजुएशन रखी गई है।

जिसमें उम्मीदवार को ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा जबकि स्नातकोत्तर के लिए 55% रखा गया है बता दें कि यह परीक्षा रांची स्थित केंद्रों में ली जाएगी यह परीक्षा मई के प्रथम सप्ताह में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगी इसमें सामान्य व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ₹1000 बीसी वन/ बी सी टू के लिए ₹750 व एससी/ एसटी /महिलाओं के लिए ₹500 परीक्षा शुल्क रखा गया है।

बता दें कि यह प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे एवं एक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा एवं इसकी नामांकन मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा इस बार यह काउंसलिंग की जिम्मेदारी बिनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग को मिलने की संभावना जताई जा रही है गौरतलब है कि पिछली बार यह जिम्मेदारी रांची विश्वविद्यालय को दी गई थी.