शनिवार को वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया गया जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 25,00 करोड़ रुपए का आवंटन किया है जिसके अंतर्गत एक आदिवासी संग्रहालय झारखंड में एवं पोत संग्रहालय अहमदाबाद में बनाया जाएगा .

बता दें कि केंद्र सरकार ने इन स्थलों के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है एवं इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों ही तरह के पर्यटकों के लिए एक आकर्षक बनाने की योजना तैयार की गई है गौरतलब है कि पर्यटन मंत्रालय ने 2018-19 में ₹2150 करोड़ एवं 2019-20 में 2,189 करोड़ रुपए दी थी