गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी नियोजनालयो को तत्काल एक्टिव करने का निर्देश दिया है और कहा है कि जिला से लेकर प्रखंड तक शिविर लगाकर 16 साल से के उम्र से लेकर बेरोजगारों की सूची तैयार जल्द से जल्द की जाए एवं यह भी कहा कि इसमें ऐसे युवकों को शामिल किया जाएगा जो नौकरी की तलाश में है एवं नौकरी नहीं मिल पा रही है वे बेरोजगार है उनका पंजीकरण किया जाए ।

ताकि सरकार की ओर से रोजगार उपलब्ध करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी । बता दे कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी डीसी को यह कहा है कि वह शिविर लगाकर युवाओं का पंजीकरण करें एवं उसके पंजीकरण के दौरान वे युवाओं की शिक्षा व कौशल की जानकारी भी प्राप्त करें एवं उसके आधार पर उनका वर्गीकरण करें.