एसबीआई ग्राहकों को 28 फरवरी तक केवाईसी कराना अनिवार्य

Share The News

एसबीआई ने 28 फरवरी तक अपने ग्राहकों को केवाईसी करने को कहा है । बता दे कि आरबीआई ने सभी बैंक अकाउंट के लिए केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है । बता दें कि अब केवाईसी मोबाइल वीडियो के जरिए घर पर बैठकर भी किया जा सकता है पहले केवाईसी के लिए बैंक जाकर फॉर्म भरना पड़ता था परंतु अब इसे और भी आसान बना दिया गया है जिसमें कस्टमर आईडेंटिफिकेशन प्रोसेस के जरिए इसे मंजूरी दी गई है और यह भी कहा गया है कि अगर 28 फरवरी तक केवाईसी नहीं कराया जाएगा तो उन ग्राहकों का लेनदेन रोक दिए जाएंगे।

आईसीआईसीआई बैंक ने एक नई सेवा शुरू की है जिसका नाम आईबॉक्स रखा है । बता दे कि इसमें 24/7 सुविधा प्रदान की जाएगी बता दें कि जिस दिन बैंक बंद होगा उस दिन भी ग्राहक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड ,चेक बुक आदि को कलेक्ट कर सकते हैं , यह आईबॉक्स शाखा के बाहर लगाई जाएगी और ओटीपी के जरिए इससे काम होगा । कुछ शहरों में इसकी सुविधा पहले से ही उपलब्ध है जिसमें मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, इंदौर, भोपाल ,चेन्नई, कोलकाता, पुणे इत्यादि शहर शामिल है एवं जल्द ही यह सुविधा जमशेदपुर ,रांची समेत अन्य शहरों में शुरू की जाएगी .


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *