शिक्षक नियुक्ति की नई नियमावली होगी तैयार – जगरनाथ महतो

Share The News

राज्य में स्कूलों की विलय के नाम पर कई स्कूलों को बंद किया गया था। बता दे कि अब हेमंत सरकार बंद किए गए स्कूलों को दोबारा खोलने की बात कर रही है गौरतलब है कि ऐसे विद्यालयों को बंद किया गया था जो ग्रामीण क्षेत्र में थे एवं बच्चों को आने जाने में एवं पठन-पाठन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था , परंतु अब नई स्कूली शिक्षा व साक्षरता मंत्री जगरनाथ महतो ने मीडिया कर्मी से बातचीत के क्रम में कहा है कि फिर से बंद स्कूलों को खोला जाएगा ।

मालूम है कि राज्य पिछली सरकार ने राज्य के 6500 विद्यालयों का विलय किया गया था। शिक्षा मंत्री ने बातचीत के क्रम में यह भी बताया कि जल्दी पारा शिक्षकों से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा बता दें कि स्कूलों में टैब का वितरण किया गया था जिसमें से रघुवर दास के नाम को हटाया जाएगा क्योंकि वह वर्तमान मुख्यमंत्री नहीं है, साथ ही साथ यह भी बताया कि जल्द ही राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति की सरकारी स्तर पर नई नियमावली बनेगी ।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *