Today jharkhand News…
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार…..
झारखंड सरकार के 3 साल पूरे होने पर सरकार ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रही है |12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री गिरिडीह से इस अभियान की शुरुआत करेगी |यह अभियान 2 चरण में आयोजित की जाएगी| आपकी योजना कार्यक्रम का दूसरा चरण ऐसे व्यक्ति को समर्पित होगा जो पिछली बार की योजना के लाभ से वंचित रहे |बचे हुए लोगों को योजना से जोड़ने के लिए सरकार लोगों के द्वार पर पहुंचेगी| अभियान 12 अक्टूबर से शुरू होगा| पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर तक चलेगा और दूसरा चरण 1 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा| इसमें उन पंचायतों को विशेष रुप से प्राथमिकता दी जाएगी, जहां पिछले साल किसी वजह से शिविर नहीं लग पाया था| कार्यक्रम को लेकर सत्तापक्ष बेहद उत्साहित हैं |सत्ता पक्ष के मुताबिक कार्यक्रम के जरिए सरकार जनता के समस्याओं को सुनेंगे जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी| एक तरफ सत्तापक्ष कार्यक्रम से होने वाले लाभ गिना रहा है, तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे बेकार की कवायत मान रहा है| फिलहाल इस सियासत के बीच गिरिडीह के झंडा मैदान में इस कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी की गई है |कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास पर उद्घाटन होगा| साथ ही परिसंपत्तियों का भी वितरण होगा| मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी काफी पुख्ता की गई है| साथ ही ट्रैफिक रूल्स में भी बदलाव किए गए हैं|