शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के द्वारा यह कहा गया कि पारा शिक्षकों को वेतनमान नहीं दिया जा सकता, स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने यह कहा कि अब बिहार की तर्ज पर पारा शिक्षकों को कोई वेतनमान नहीं दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ तथा बिहार में समान कार्य समान वेतन के आधार पर सरकारी शिक्षकों की तरह इनकी सेवा नियमित कर दी गई है। इसमें 65000 पारा शिक्षकों के ऊपर इसका असर पड़ेगा। इन शिक्षकों का यह कहना है कि अचानक से ऐसा क्या पलटवार हो गया कि मंत्री जी को अपने बयान से मुकरना पड़ा। अगर सरकार इस फैसले पर अडिग रहेगी तो पारा शिक्षकों के द्वारा इस बार एक बड़े आंदोलन की मुहिम करने की घोषणा की गई है।