12 सूत्री मांगों को लेकर 31 जनवरी से 3 दिनों तक हड़ताल बैंकों की हड़ताल रहेगी। बता दें कि संघ के संयुक्त संयोजक एमएल सिंह ने कहा कि यूनियन सदस्य गुरुवार को बैंक के आंचलिक कार्यालय के बाहर हड़ताल करेंगे एवं आईबीए का रवैया नहीं बदलता है तो 11 से 13 मार्च तक हड़ताल करेंगे बावजूद इसके आईबीए ने अपना रवैया नहीं बदला तो अप्रैल माह से अनिश्चित काल हड़ताल जायेंगे ।

बैंक में हड़ताल होने के कारण ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा । इसमें निजी बैंकों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के भी बैंक सम्मिलित है। यह हड़ताल 12 सूत्री मांगों को लेकर की जा रही है. गौरतलब है कि इससे पहले भी 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया गया था। जिसमें बैंकों के कर्मचारी के साथ-साथ अन्य उद्योग से जुड़े कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल थे।