रिक्त पदों को भरना पहली प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

Share The News

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड की उपराजधानी दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया. बता दे कि इस मौके पर उन्होंने अपने भाषण में कहा कि जल्द ही राज्य के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी उन्होंने यह भी बताया कि सरकार सबसे पहला कार्य रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का करेगी एवं उन्होंने कहा कि युवाओं को हुनरमंद बनाकर व स्वरोजगार से जोड़ना भी उनका लक्ष्य होगा .

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बहुत सारी कमियां है जिन्हें पूरा किया जाएगा एवं डॉक्टर एवं दवा की कमियों को देखते हुए पहले उन्हें सुनिश्चित किया जाएगा एवं उन्होंने यह भी बताया कि ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे मरीजों को इलाज के लिए कहीं और नहीं जाना पड़े बल्कि यहीं पर उनका इलाज हो जाए.

इसके साथ ही उन्होंने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने , उद्योग व्यवसाय को सरल बनाने से संबंधित भी बातें की जिसमें उन्होंने बताया कि सरकार इको टूरिज्म को बढ़ावा देंगी एवं शहीद के गांव को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक सुरक्षा कवच की रक्षा उनका दायित्व है एवं जंगल में रहने वाले आदिवासी एवं मूल वासियों को उनका संपूर्ण अधिकार भी दिया जाएगा.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *