टैगोर अकैडमी की घोर लापरवाही. टीचर की गलती से छात्रा हुई टीएमएच में भर्ती.

Share The News

टैगोर अकैडमी की घोर लापरवाही. टीचर की गलती से छात्रा हुई टीएमएच में भर्ती.
Abtaknews.live Nitusingh
टैगोर अकैडमी में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा हर्षिता जो इन दिनों टीएमएच में भर्ती है ,mango सुभाष कॉलोनी की रहने वाली है. इनके परिजनों ने बताया कि 31 मार्च को स्कूल में मधुमक्खी का झुंड हर्षिता के ऊपर हमला कर दिया एवं कुछ मधुमक्खी कपड़ा के अंदर चला गया और उसे काटने लगा. हर्षिता ने जब इन चीजों को क्लास टीचर को बताया कि उसके कपड़े के अंदर कीड़ा घुस गया है ,जो काट रहा है तो टीचर ने उसे डांट कर चुप करवा दिया और भगा दिया. टीचर ने कहा कि तुम बदमाशी कर रही हो तुम्हारा नाम 2 क्लास से हटाकर फिर से केजी में लिखवा दूंगी. लेकिन हर्षिता के बदन पर कई जगह मधुमक्खी ने अंदर ही अंदर काट लिया और इसके बाद वह मूर्छित होकर गिर पड़ी. बेहोशी की हालत में उनके घर के लोगों ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, जब उनका कपड़ा खोला गया तो पूरा शरीर मधुमक्खी ने काट कर लाल कर दिया था.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *