देश में चल रही फ्री योजना से आर्थिक तबाही मच सकती है.
Abtaknews.live Nitusingh
भारतीय स्टेट बैंक की एक रिसर्च सामने आई है जिसमें देश के अलग अलग राज्य में फ्री स्कीम चलाई जा रही है .इसे लेकर चिंता जताई गई है .इसमें कहा गया है कि किसानों की कर्ज माफी, मुफ्त योजना, पुरानी पेंशन योजना जैसी चीजें फिर से ला रही है सरकार ,इसके बाद राज्य कंगाली की स्थिति में जा सकता है कि राज्य free scheme योजना पर बड़ी राशि खर्च कर रहे हैं .केंद्र से जीएसटी क्षतिपूर्ति योजना अब समाप्त हो रही है ,ऐसे में उन्हें राजस्व कहां से मिलेगा ?यह सोचने वाली बात होगी. झारखंड, बिहार राजस्थान, छत्तीसगढ़ ,आंध्र प्रदेश ,पश्चिम बंगाल और केरल में ऐसी योजना के लिए 19% तक राशि की प्रतिबद्धता जाहिर की है .जिन कारणों का अध्ययन हुआ है उसमें औसत वित्तीय घाटा 50 पॉइंट से बढ़कर राज्य की जीडीपी का 4% तक पहुंच गया है .वहीं कई राज्य में 4% की सीमा से भी पार कर गया है.
गौरतलब है कि भारत के पड़ोसी राष्ट्र श्रीलंका ,पाकिस्तान, नेपाल, भूटान में भी फ्री स्कीम वाली योजना से कर्ज का जाल इतना फैल गया कि वह देश ही कंगाली की हालत में आ गया है.