उन्नत भारत अभियान की ओर से झारखंड के क्षेत्रीय समेत समिति में किया बैठक
Abtaknews.live Nitusingh
उन्नत भारत अभियान की ओर से झारखंड के क्षेत्रीय समन्वयक समिति ने एनआईटी जमशेदपुर के द्वारा गोद लिए गए गांव में एक ग्रामीण बैठक का आयोजन करवाया. इसका उद्देश्य जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उसकी जानकारी देना था. इसमें समन्वयक डॉ रंजीत प्रसाद एवं परियोजना सहायक अनिरुद्ध कुमार ,धीरज कुमार, सरकारी अधिकारी कनीय अभियंता मुकेश प्रसाद धर्मराज महतो व सतविंदर सिंह शामिल हुए. ग्रामीणों ने barrage में बनने के बाद जलस्तर बाढ़ एवं भविष्य में barrage से होने वाली सिंचाई परियोजना के बारे में जानने का प्रयास किया. ग्राम गोंडा के ग्रामीण के आग्रह पर उन्नत राष्ट्रीय संस्थान जमशेदपुर के समन्वयक एवं अन्य के द्वारा एक बैठक हुई ,इस बैठक में doda ग्राम उत्थान हेतु ग्रामीण रोजगार के विषय में ट्रेनिंग और इंटर्नशिप पर भी बातचीत हुआ. इस संबंध में श्री सेनापति ने बताया कि कंपनी काफी पहले से यह करवाते आ रही हैं तथा निकट भविष्य में कौशल कारीगर को रोजगार भी दिया जाएगा.
