झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की एक फोटो हुई वायरल
Abtaknews.live Nitusingh
झारखंड अब तक न्यूज़ चैनल इस फोटो को कब लिया गया है इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है की फोटो हाल के दिनों की है या फिर पहले खिंचवाई गई होगी लेकिन इन दिनों झारखंड सरकार में कांग्रेस और जेएमएम के बीच जिस प्रकार के विवाद सामने आ रहे हैं और अलग-अलग स्टेटमेंट दिया जा रहा है उसके बाद यह फोटो बहुत सुर्खियां बटोर रही है .इस फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बन्ना गुप्ता और रघुवर दास हर्ष मुद्रा में है .कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस की नज़दीकियां बीजेपी से बढ़ गई है. कुछ जानकार भी बताते हैं कि पूर्व चुनाव में बन्ना गुप्ता की भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकल थी जो नहीं हो पाया .यह फोटो उस समय के किसी कार्यक्रम का भी हो सकता है .बहरहाल इस नए फोटो ने झारखंड के राजनीतिक क्षेत्र में जरूर घमासान मचा दिया है.