ई रिक्शा चलाने वाले का बेटा और सब्जी बेचने वाले का बेटा बना बिहार के 12th का टॉपर.
Abtaknews.live
Nitusingh
वर्ष 2022 के रिजल्ट में नए टॉपर की घोषणा हो गई है .कहते हैं कि अगर मन में जज्बा हो तो परेशानी कहीं आड़े नहीं आती है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में इंटर की वार्षिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी किया. रिजल्ट बेहतर है लेकिन खास बात यह है कि इस बार के टॉपर काफी गरीब परिवार के हैं .
आर्ट्स में संगम राज राज्य में टॉप किया है जिसे 500 अंक में 482 अंक यानी कि 96.4% मिले हैं यह बी एम इंटर कॉलेज गोपालगंज का छात्र है. संगम के पिता जनार्दन प्रसाद अपने परिवार का भरण पोषण ई रिक्शा चलाकर करते हैं .घर में खाने की भी दिक्कत है. ऐसे में कठिन परिश्रम करके संगम राज टॉपर बना है .
वही कॉमर्स टॉपर अंकित के पिता बिरेंद्र साहू पटना के इंद्रपुरी में सब्जी बेचते हैं और उसकी मां सरिता देवी सिलाई का काम करती है .इसे 500 में 473 अंक 94.6% हासिल हुआ है.
वही साइंस संकाय में पहले स्थान पर 2 छात्र हैं कै ला श कॉलेज नवादा के सौरभ कुमार और अशोक हाई स्कूल दाउदनगर औरंगाबाद का अर्जुन कुमार दोनों के पिता साधारण किसान है इसे 94. 4% नंबर मिला है.