अगर चापाकल खराब हो या पेयजल की समस्या हो तो किस नंबर पर कॉल करें
Nitusingh abtaknews.live
1800 345 6502 इस नंबर पर चांपा नल से संबंधित समस्या को रजिस्टर किया जा सकता है तो फिर 24 घंटे के अंदर इसका निदान निकल जाएगा .पूर्वी सिंहभूम में कुल मिलाकर 170 पंचायत है एवं पहले से 16900 चापाकल है. वर्तमान में प्रत्येक पंचायत में और 5-5 चापाकल लगाया जाएगा .इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. हेल्पलाइन नंबर के अलावा अलग-अलग प्रखंड के अधिकारी का भी फोन नंबर जारी किया गया है .कुल मिलाकर जमशेदपुर प्रखंड ,मांगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, आदित्यपुर नगर निगम, धालभूमगढ़ प्रखंड ,मुसाबनी प्रखंड, डुमरिया प्रखंड ,chakulia प्रखंड, घाटशिला प्रखंड, गुड़ाबांधा प्रखंड ,बहरागोड़ा प्रखंड, पोटका प्रखंड, बौराम प्रखंड में चापाकल की समस्या होने से 24 घंटे के अंदर दूर किया जाएगा