सातवीं जेपीएससी आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे में नेता एवं विद्यार्थियों को मिली बेल

Share The News

सातवीं जेपीएससी आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे में नेता एवं विद्यार्थियों को मिली बेल
Nitusingh abtaknews.live
सातवीं से दसवीं jpsc परीक्षा में जब घोटाला की जानकारी छात्र- छात्राओं को हुआ तो वे इसकी सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने को लेकर रांची में आंदोलन कर रहे थे. आंदोलन के दौरान भाजपा के कई मौजूदा विधायक भी शामिल हुए थे. इसी दौरान कई छात्र-छात्राओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया एवं आंदोलन को बंद कर दिया गया .23 नवंबर को जब भाजपा नेता और विद्यार्थी मिलने के लिए jpsc के अध्यक्ष से जा रहे थे तो उसी समय लाठीचार्ज कर दिया गया था और प्रशासन द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया था .इसमें भाजपा के विधायक भानु प्रताप शाही ,नवीन जायसवाल एवं भाजपा के कई नेता सहित छात्र-छात्राओं का दल भी नामजद अभियुक्त बनाया गया लेकिन हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान भाजपा नेता एवं अन्य सभी लोगों को जिसमें राहुल अवस्थी और कुणाल प्रताप सिंह को जमानत दे दिया है .अब इनकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है.
अब इसके आधार पर अन्य छात्र छात्राएं भी हाई कोर्ट से जमानत ले सकते हैं


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *