मोबाइल रिचार्ज में 30 दिन का ऑप्शन देना पड़ेगा ,ट्राई ने दिया निर्देश
Nitusingh abtaknews.live
मोबाइल रिचार्ज कराते समय आपने देखा होगा कि अब महीना 30 दिन का अथवा 31 दिन का ना होकर 28 दिन का हो चुका है .अब कंपनी मोबाइल रिचार्ज 28 दिन का ही करती है. ऐसे में साल 12 महीने का ना होकर 13 महीने का हो चुका है. अलग-अलग कंप्लेन होने पर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया trai प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के हक में बड़ा फैसला ले लिया है. Trai ने सभी टेलीकॉम कंपनी को मोबाइल रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिन की बजाय 30 दिन देने का निर्देश दिया है .टेलीकॉम कंपनी को अपने प्लान में स्पेशल वाउचर एक कोंबो वाउचर पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ रखना होगा.