रेलवे परीक्षा controversy पूरा क्या है
Nitusingh abtaknews.live
बहुत वर्षों के बाद रेलवे ने अपना एनटीपीसी यानी कि नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी का रिजल्ट निकाला .रिजल्ट प्रथम स्तर का था लेकिन इसके बाद विवाद शुरू हो गया क्योंकि(normalization)लाइजेशन होने से कई छात्र दूसरे लेवल के परीक्षा देने से वंचित हो गए. छात्र छात्राओं ने इसमें सेटिंग की भी बात की. इसके बाद बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड के कई कोचिंग संचालक स्टूडेंट के समर्थन में ट्वीट करने लगे और आंदोलन का समर्थन करने लगे. इसके तुरंत बाद अलग-अलग शहर में हिंसा भड़क गई. रेलवे को काफी नुकसान हुआ .भारत बंद की भी घोषणा की गई. इसे देखते हुए रेल मंत्रालय ने यह कहा है कि वह लेवल वन की दूसरे level की परीक्षा को स्थगित कर रहा है. उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट नहीं करने का अनुरोध किया है. एक उच्च स्तरीय कमेटी बना दी गई है, जो 14 एवं 15 जनवरी को जारी गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी के प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा के परिणाम के संबंध में उम्मीदवार की संख्या पर गौर करते हुए से दूर करेगी. समिति उम्मीदवार की शिकायत की जांच करने के बाद 4 मार्च तक अपनी सिफारिश देगी .छात्रों के आंदोलन के मौजूदा परिस्थिति के मद्देनजर 15 फरवरी से शुरू हो रहा एनटीपीसी के दूसरा चरण के सीबीटी और 23 फरवरी को शुरू हो रहे आरआरसी 1/ 2019 के प्रथम चरण की cbt को स्थगित कर दिया गया है